Admissions 2026-27: Open
🔔 Announcements

Official Notice Board

📢 Latest Circulars & Notifications

Total: 3 Announcements
03 Sep
Academic

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 और 2025-26 बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु अंतिम अवसर

सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने वाले समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक महाविद्यालय में एक बार भी बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाया है, उनके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कुछ दिनों के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

अतः ऐसे सभी विद्यार्थी इस अवसर को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय समय में अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में आपकी छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

विद्यार्थी ध्यान रखें कि विभाग द्वारा प्रदान किया जा रहा यह अंतिम अवसर है। निर्धारित अवसर के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करवाने के पश्चात भविष्य में पुनः कोई अंतिम अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी।

अतः सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले एवं अभी तक बायोमेट्रिक नहीं करवाने वाले सभी विद्यार्थी बिना किसी विलंब के महाविद्यालय समय में उपस्थित होकर अपना बायोमेट्रिक सत्यापन पूर्ण करवाएं।

अधिक जानकारी एवं छात्रवृत्ति से संबंधित नवीनतम सूचना/अपडेट प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट के नोटिस बोर्ड को नियमित रूप से देखते रहें।

WEBSITE: adcollegeahore.com

कार्यालय – आराधना डिग्री कॉलेज, आहोर

16 Aug
Academic

समाज कल्याण छात्रवृत्ति योजना 2026-27 अंतिम तिथि-31 अक्टूबर 2026

पात्र वर्ग: SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति), SBC/SGC, OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EWS एवं विशेष योग्यजन विद्यार्थी।

15 Aug
Academic

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 (केवल छात्राओं के लिए) अंतिम तिथि-31 अगस्त 2026

महाविद्यालय की समस्त प्रथम वर्ष (Undergraduate 1st Year) की छात्राओं को सूचित किया जाता है कि **अजीम प्रेमजी फाउंडेशन** द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
* **छात्रवृत्ति राशि:** ₹30,000 प्रतिवर्ष
* **पात्रता:** केवल छात्राएं (जिनकी 10वीं एवं 12वीं कक्षा की पढ़ाई नियमित छात्रा के रूप में हुई हो और वर्तमान में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो)
* **आवेदन की अंतिम तिथि:** **31 अगस्त 2026**

Chat with us on WhatsApp Call Admissions Helpline